मुझे सिर्फ तुम्हे देखना है

 


मुझे सिर्फ तुम्हे देखना है

मुझे नही देखने तुम्हारे लेदर 

शूज .रे बॅन की गाॅगल 

नही देखनी तुम्हारी ब्रॅन्डेड वाॅच..

तुम जैसे भी हो.. 

तुम आना सिंपल लिबाज में

तुम्हारे महंगे कपडे… तुम्हे 

कम किमती बना देते है…

तुम आना पुरानी शर्ट में

मुझे तुम्हारी तय्यारी नही

सिर्फ तुम्हे देखना है…

तुम आना घर के छत पे या

किसी ढाबे पे ..तुम मिलना किसी गली के..

चाय की टपरी पे…

मुझे नही देखनी तुम्हारी तन्ख्वाह 

नही देखने तुम्हारे पासपोर्ट्स, व्हिसाज 

मुझे नही चमकना तुम्हारे साथ

मुझे सिर्फ देना है तुम्हारा साथ

मुझे देखना है तुम्हारा आत्मविश्वास

मुझे सिर्फ तुम्हे मेहनत करते देखना है

कद में तुम क्यूना छः फिटसे भी कम हो

पर मुझे तुम्हे देखना है 

आसमान को छूते हुए…उडान भरते हुए

मुझे तुम्हे देखना है खुद से लढते हुए

आखिर में… मतलब मुझे …

मुझे तुम्हे देखना है खुश रहते हुए

मुझे तुम्हे देखना है स्त्री को सम्मान देते हुए

©️®️ अनामिका (श्रध्दा सुदामे)

           20/5/25






Comments

Popular posts from this blog

कथा३ - बकुळीचा गजरा

कथा २ - ऋणानुबंध

पहचान “स्त्रीत्व” की